फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छवि धूमिल करने को दर्ज कराया था झूठा प्रकरण : त्रिभुवन

Fri, 27 Feb 2026 06:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के दौरान बिना अनुमति जनसभा करने के आरोप में दर्ज मामले में त्रिभुवन चौहान को बाह्य न्यायालय ऊखीमठ ने दोषमुक्त कर दिया है। त्रिभुवन चौहान ने कहा कि यह सत्य की जीत है। केदारनाथ उपचुनाव के समय उनकी बढ़ती लोकप्रियता से राजनीतिक विरोधियों में बेचैनी थी जिस कारण उनकी छवि धूमिल करने और राजनीतिक रूप से कमजोर दिखाने के उद्देश्य से झूठा प्रकरण दर्ज कराया गया। कहा कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता ही करती है। कहा कि आगामी 2027 के चुनावों में उनकी सक्रियता कुछ लोगों के लिए सिरदर्द साबित होने वाली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें