वन विभाग के कक्ष में रखा गया शव, प्रशासन को दी गई सूचना
मद्महेश्वर में महाराष्ट्र के श्रद्धालु की मौत
रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम में महाराष्ट्र से आए एक श्रद्धालु की मौत हो गई। गौंडार के ग्राम प्रधान अनूप पंवार ने बताया कि श्रद्धालु की मृत्यु दोपहर करीब 3:30 बजे हुई। मृतक की पहचान रविंद्र प्रभाकर साल्वे, निवासी पुणे, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद शव को फिलहाल मद्महेश्वर स्थित वन विभाग के कक्ष में रखा गया है। वहीं घटना की सूचना आपदा प्रबंधन और प्रशासन को दे दी गई है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक संबंधित विभागीय कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे थे। संवाद