फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: अगस्त्यमुनि में दिव्यांग बच्चों के लिए 26 को लगेगा शिविर

Fri, 13 Nov 2026 06:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। समग्र शिक्षा की ओर से 26 नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में दिव्यांग बच्चों के लिए सहायता उपकरण परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सहायता उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी और यह सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलेगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारी अजय चौधरी ने बताया कि शिविर में कक्षा एक से 12 तक पढ़ने वाले और विद्यालय नहीं जाने वाले छह से 18 वर्ष तक के बच्चे प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए एलिम्को कानपुर, स्वास्थ्य विभाग और समाज कल्याण विभाग का सहयोग लिया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी बनाएगी। इसके लिए बच्चों को दो रंगीन पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, प्रधानाध्यापक से जारी प्रमाणपत्र और बीपीएल प्रमाणपत्र सहित जरूरी दस्तावेज लाने होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें