मद्महेश्वर घाटी के रांसी गांव में भालू ने गोशाला तोड़कर दो गायों को मार दिया। ग्रामीण शिव सिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार रात को भालू ने अरविंद सिंह खोयाल की गोशाला को तोड़कर वहां बंधी दो गायों को मार दिया। घटना का पता शनिवार सुबह लगा, जब पशुपालक मवेशियों को चारा देने पहुंचा। इधर, जिपं सदस्य विनोद राणा ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से भालू व गुलदार की दहशत बनी हुई है।