रुदप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुमेरपुर के निकट एक मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार अखिलेश पुत्र ताजबर सिंह चौहान निवासी रुद्रप्रयाग गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घायल को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक के अचानक रपटने से वह सड़क किनारे एक पत्थर से जा टकराया, जिससे उसके पैर पर गंभीर चोट आई है। बाइक सवार का हेलमेट नहीं पहना होता तो उसे गंभीर चोट पहुंच सकती थी।