फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा ने किए बाबा केदार के दर्शन

Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ। जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरोद्धार मंत्री उमा भारती केदारनाथ बाबा के दर्शन के बाद सुबह करीब सवा आठ बजे बदरीनाथ के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

उमा भारती मंगलवार को अधिकारियों के साथ केदारनाथ पहुंची थी। यहां उन्होंने पुनर्निर्माण कार्य करा रहे निम के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल, तीर्थ पुरोहितों और अन्य अधिकारियों से वार्ता की। केंद्रीय मंत्रियों के साथ आए अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर केदारनाथ पुनर्स्थापना और विकास का खाका प्रारंभिक प्लान बनाया। बुधवार सुबह उमा भारती ने केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह हेलीकाप्टर से गुप्तकाशी पहुंचीं। यहां कुछ देर रुकने के बाद फिर हेलीकाप्टर से बदरीनाथ चली गई। गुप्तकाशी हेलीपैड पर भाजपा जिला महामंत्री विक्रम कंडारी समेत अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें