अगस्त्यमुनि। ब्लाक क्षेत्रांतर्गत सिल्ली सेरा में एक नेपाली मजदूर को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगाें के हल्ला मचाने पर गुलदार भाग गया। लोगाें ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश बेंजवाल ने बताया कि सोमवार को अल सुबह लगभग तीन बजे सिल्ली सेरा में नेपाली मजदूर राकेश बहादुर पर गुलदार ने झोपड़ी में घुसकर हमला कर दिया। परिजनाें और अन्य लोगों के हल्ला करने पर गुलदार भाग गया। उन्हाेंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने तथा मजदूर को उचित मुआवजा देने की मांग की है।