रुद्रप्रयाग। फाटा के निकट एक टैक्सी ड्राइवर की हार्टअटैक से मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम के अनुसार रामपुर चुंगी, थाना गंगनहर (हरिद्वार) निवासी सुलेमान (40) एक ट्रेवल्स कंपनी में ड्राइवर था। वह यात्रियों को लेकर आया था और सोनप्रयाग में रुका हुआ था। शुक्रवार करीब एक बजे उसको सीने में तकलीफ हुई। सोनप्रयाग से फाटा लाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। ब्यूरो