फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

298 बूथाें पर पिलाई जाएगी पोलियो दवा

Thu, 20 Feb 2014 05:30 AM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। 23 फरवरी को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 298 बूथों पर 32819 बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा. राघव लंगर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक में सीएमओ डा. केडी शर्मा ने बताया कि जिले में 32819 बच्चाें को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिसके लिए 298 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। तीन-तीन ट्रांजिट व मोबाइल टीम बनाई गई हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 1314 कर्मचारियाें की तैनाती की गई है। इस मौके पर प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट राहुल कुमार गोयल, डिप्टी सीएमओ डा. अमित शुक्ला, सीओ पुलिस जीबी पांडे, डा. राम प्रसाद उपाध्याय, एसएस भंडारी, अधिशासी अभियंता पवन कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें