रुद्रप्रयाग। जनपद में डीएलएड परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा के लिए जिलेभर में छह केंद्र बनाए गए थे जहां कुल पंजीकृत 888 अभ्यर्थियों में से 789 ने परीक्षा दी। 99 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी छह केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। परीक्षा के दौरान कहीं से भी अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। संवाद