फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 अप्रैल तक होंगे संस्कृत महाविद्यालय में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। श्री 108 स्वामी सच्चिदानंद वेद भवन संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में शिक्षण सत्र 2019-20 के तहत पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल) व उत्तर मध्यमा (इंटरमीडिएट) में इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 10 अप्रैल तक प्रवेश ले सकते हैं। प्रधानाचार्य डॉ. सुरेशचरण बहुगुणा ने बताया कि महाविद्यालय में सभी के लिए नि:शुल्क शिक्षा पाठ्यपुस्तकों की व्यवस्था है। निर्धन व मेधावी छात्रों के लिए भोजन व आवास की सुविधा भी है। उन्होंने बताया कि संस्कृत पाठ्य के अतिरिक्त छात्रों को आधुनिक शिक्षा अंग्रेजी व कंप्यूटर का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। वेद, कर्मकांड और ज्योतिष का विशेष अध्ययन कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें