फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने लोस चुनाव तैयारियों को कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिला संगठन ने बूथ, मंडल और शक्ति केंद्रों से जुड़े कार्यकर्ताओं से चर्चा की । जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायक भरत सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर से तैयारियों में जुटने को कहा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ताओं ने जिन योजनाओं का नाम सुझाया है, उस पर भी प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। विधायक ने राज्य व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की अपील की। अध्यक्ष कप्रवाण ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से लेकर मंडल अध्यक्षों, महिला मोर्चा और शक्ति केंद्रों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चुनाव तैयारियों में जुटने को कहा। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को गौचर में त्रिशक्ति सम्मेलन भी होगा, जिसमें अधिकाधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, महामंत्री अजय सेमवाल, जिला पूर्णकालिक नितिन नवानी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, सुनील नौटियाल, सुरेंद्र रावत, गंभीर बिष्ट, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश बहुगुणा समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें