रुद्रप्रयाग। पुलिस ने मंदाकिनी नदी से एक विवाहिता का शव मिला है। शव की शिनाख्त फलाटी गांव निवासी महावीर सिंह की पत्नी बीना देवी (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव जिला चिकित्सालय भेज दिया है। महिला ने एक सप्ताह पूर्व गंगतल झूला पुल के समीप नदी में छलांग लगा दी थी।