फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 जून तक कर सकते अभ्यर्थी आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सेवायोजन के शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र की ओर से एससी, एसटी व ओबीसी के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 6 माह का नि:शुल्क टाइपिंग प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 29 जून तक आवेदन कर सकते हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी कपिल पांडे ने बताया कि जुलाई से दिसंबर तक आयोजित प्रशिक्षण में छात्रों को सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर टाइपिंग, डाटा इंट्री, लेखा, सचिवीय पद्धति, सामान्य गणित, सामान्य हिंदी व अन्य विषयों की कोचिंग दी जाएगी। बताया कि प्रशिक्षण में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष तक के अभ्यर्थी भाग ले सकते है। इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालय से प्रशिक्षण संबंधित जानकारी व आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। काउंसिलिंग कर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें