फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं का तीन माह का कराटें प्रशिक्षण हुआ संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बालिका शिक्षा कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के भीतर आत्मरक्षा की भावना पैदा करने के लिए राजकीय इंटर कालेज मालतोली में छात्राओं का तीन माह का कराटा प्रशिक्षण संपन्न हो गया। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर मोहम्मद नौशाद ने छात्राओं को कराटे की बारीकियां बताई। प्रधानाचार्य चंद्रमोहन सिंह व रमसा प्रभारी राकेश मोहन कंडारी ने कहा कि 11 दिसंबर 2017 से प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया, जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। समापन अवसर पर छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें