फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 घायलों को मिली अस्पताल से छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती वाहन हादसे के घायलों में 5 को उपचार के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी है। 4 का अब भी इलाज चल रहा है। डा. मनोज बडोनी ने बताया कि कुछ जांचें की गई हैं, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद घायलों को घर भेज दिया जाएगा। इधर, ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन के चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को जगोठ-कमसाल मोटर मार्ग पर वाहन चालक को मिरगी का दौरा पड़ने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में चालक सहित दस लोग घायल हो गए थे। ये सभी लोग एक अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें