फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे कविता-पोस्टर के पुरोधा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। कविता पोस्टर के चितेरे पुरोधा साहित्यकार बी. मोहन नेगी के आकस्मिक निधन पर साहित्य, संस्कृति सहित सामाजिक व राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक जताया। उन्होंने इसे पहाड़ के लिए अपूरणीय क्षति बताया। बी मोहन नेगी ने लोक संस्कृति और लोक कविताओं को पोस्टर के माध्यम से एक नई पहचान दी थी। पलायन, बेरोजगारी, आपदा, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित हिमवंत कवि स्व. चंद्रकुंवर बर्तवाल और पत्रकार स्व. उमेश डोभाल पर उन्होंने कई कविता पोस्टर बनाए। उनके निधन पर वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी, कैलाश खंडूड़ी, अनसूया प्रसाद मलासी, श्याम लाल सुंदरियाल, कलश संस्था के संस्थापक ओम प्रकाश सेमवाल, रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक मनोज रावत सहित लोक कवि मुरली दीवान, सुधीर बर्तवाल और जगदंबा चमोला आदि ने शोक जताया। वहीं रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब ने भी साहित्यकार बी. मोहन नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें