रुद्रपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार ने शनिवार को किच्छा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नजीमाबाद स्थित कलकत्ता फार्म में सीसी मार्ग का शिलान्यास किया। गंगवार ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की ओर से लंबे समय से सीसी मार्ग की मांग की गई थी, जिसे देखते हुए जनहित में मार्ग को स्वीकृत किया गया है।
वहां ग्राम प्रधान सुरजीत सिंह, शेर सिंह, खीम सिंह, बलदेव सिंह, गंगादीप, मंजिदर चीमा, मुन्ना खान, नसीम अहमद, रामनारायण और मंदीप सिंह आदि थे।