रुद्रप्रयाग। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति व अल्पसंख्यक कर्मचारी कल्याण महासंघ ने श्रीनगर जल विद्युत परियोजना पर प्रभावितों को उचित मुआवजा नहीं देने का आरोप लगाया है। कहना है, कि प्रभावितों के हितों के लिए उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के प्रदेश संयोजक दौलत सिंह कुंवर कई दिन से अनशन पर हैं, लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं है। बैठक में बलदेव टम्टा, शंभूचरण, महेश बुरियाल, मनोज मखनवाल, सुरेंद्र मौर्य, राकेश चंद्र, नरेंद्र कुमार, आरएल आर्य, महिपाल कोहली, भागवत प्रसाद, शिशुपाल सुपुरियाल आदि मौजूद थे।