जखोली। केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने निर्माणाधीन सैनिक स्कूल दिग्धार बड़मा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर विधान सभा सत्र में सैनिक स्कूल के मामले को उठाने की बात कही। स्कूल परिसर में दिग्धार, बडमा, मुन्ना देवल, सेम आदि गांव के ग्रामीणों के साथ हुई बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि सैनिक स्कूल भवन निर्माण के लिए सरकार द्वारा धन उपलब्ध नहीं कराया गया है। साथ ही स्कूल के लिए निर्मित सड़क का मुआवजा अभी तक काश्तकारों को नहीं मिलने की भी बता कही। इसके अलावा ग्रामीणों ने सैनिक स्कूल का मलबा व पानी सेम गांव में घुसने से आवासीय भवन व कृषि भूमि को खतरा होने और पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने की समस्या बताई। इस मौके पर सुधीर रौथाण, सुखदेव सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष। सामाजिक कार्यकर्ता कालीचरण रावत, पूर्व क्षेपंस शुकदेव रावत, सत्यप्रकाश सेमवाल, गुड्डू आर्य, मदन नेगी, जयेन्द्र रावत समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।