रुद्रप्रयाग। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मिलेनियम वोटर महाभियान के तहत 18 आयु के 100 युवा मतदाताओं को सम्मानित किया। जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया, कहा कि युवा देश का भविष्य है। उन्हें अब देश का नेतृत्व करना है। ऐसे में लोकतंत्र को मजबूत करने में उनकी भागीदारी महत्वपूर्ण है। इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लाल लटवाल ने युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की अपील भी की। इस मौके पर मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रावत, महामंत्री गंभीर सिंह बिष्ट, विकास डिमरी, मनोज पटवाल, दिनेश गौड, आशुतोष ममगाईं, भाजपा जिला महामंत्री अजय सेमवाल, अनूप सेमवाल, दीपक सिलोडी, प्रवीण सेमवाल, नरेंद्र पंवार समेत अन्य मौजूद थे।