रुद्रप्रयाग। छात्र संगठन उत्तराखंड डिजिटल ग्रुप ने श्रीनगर के छात्र नेताओं पर मुकदमे दर्ज करने का विरोध किया।
मुख्यालय में आयोजित बैठक में छात्र नेताओं ने रोष जताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने पहले छात्रों को चौरास परिसर को भी सड़क से जोड़ने का आश्वासन दिया था। अब पुल बनने के बाद अधिकारी अपने वादे से मुकर गए। विरोध करने पर छात्र नेताओं के ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज करवाए गए। कहा कि छात्र नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं होने पर डिजिटल ग्रुप छात्र संगठन आंदोलन करेगा। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विक्की आनंद, हिमांशु भट्ट, चंद्रकला, राधिका, सोनम, नीलम, नीरज समेत कई छात्र नेता मौजूद थे। ब्यूरो