रुद्रप्रयाग। गुजरात व हिमाचल प्रदेश में हुए विस चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। जिला महामंत्री अजय सेमवाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में ढोल-नगाड़ों के साथ जीत की खुशी जमकर झूमे। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की सोच की जीत है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुनील नौटियाल, ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद जोशी, राजेश्वरी देवी, डा. अमित रतूड़ी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, विकास डिमरी, आशीष गैरोला, दीपक सिलोड़ी, लक्ष्मण बिष्ट, प्रेम लाल भारती, बीबी थपलियाल, सत्येंद्र बर्त्वाल,कुलदीप काला, नीरज बिष्ट, शुभम सेमवाल आदि थे। उधर, तिलवाड़ा, मयाली, जखोली, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी व ऊखीमठ में भी भाजपाईयों ने जश्न मनाया।