फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस घंटे तक अंधेरे में रही केदारघाटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊखीमठ। केदारघाटी में तहसील मुख्यालय ऊखीमठ सहित पूरे क्षेत्र में बिजली सप्लाई 30 घंटे बाद हुई है। बुधवार दोपहर एक बजे से क्षेत्र में सप्लाई ठप हो गई थी। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के तहत हो रहे पेड़ों के कटान से स्यालसौड़-चंद्रापुरी में बुधवार को एक पोल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे समूची केदारघाटी, कालीमठ घाटी, मद्महेश्वर घाटी व तुंगनाथ घाटी में बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। इस दौरान भूकंप के तेज झटक के दौरान भी लोग अंधरे में रहे। लोगों ने टार्च के उजाले से एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी अर्चित भट्ट ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल के स्थान पर नया पोल स्थापित कर तारें जोड़ने के बाद विद्युत सप्लाई बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें