22 जून से होने वाली उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की छूटी परीक्षाओं के लिए जिले में 73 परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज किया जा रहा है।
जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक एलएस दानू ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्र वाले विद्यालय परिसर, कक्षा कक्ष, शौचालय आदि को 19 जून को सैनिटाइज किया जा चुका है। पुन: 21 जून को यहां सैनिटाइजेशन होगा। साथ ही सभी परीक्षार्थियों और परीक्षा निरीक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। परीक्षार्थी बिना किसी भय से अपनी विषयों की परीक्षा दे सकेंगे। बताया कि परीक्षा केंद्रों में नियुक्त कार्मिक जो पूर्व में कोरोना से बचाव के लिए ड्यूटी में लगे थे उन्होंने 10 जून को ही ड्यूटी से छुट्टी दे दी थी ताकि वे होम क्वारंटीन का पीरियड पूरा कर सकें।