फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस व आईटीबीपी ने किया रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। लोकसभा चुनाव और होली पर्व में शांतिपूर्ण व्यवस्था को लेकर पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।
पुलिस उपाधीक्षक गणेश लाल कोहली और कोतवाल प्रदीप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस जवानों व आईटीबीपी के जवानों ने बेलणी से केदारनाथ तिराहे होते हुए मुख्य बाजार तक फ्लैग मार्च करते हुए लोगों से निर्भीक होकर चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस मौके पर सीओ कोहली ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। जनपद मुख्यालय सहित ब्लॉक व तहसील मुख्यालयों पर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस हर परिस्थितियों से पार पाने के लिए तैयार है। उन्होंने नगरवासियों ने निष्पक्ष व निर्भीक होकर अपने मत का प्रयोग करने की अपील की। बताया कि होली के त्यौहार केे शांतिपूर्ण मनाने को लेकर नगर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने लोगों ने भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें