ऊखीमठ। ग्राम पंचायत पौब (मक्कू) गांव में भालू ने हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने उसे सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया।
गांव से कुछ दूर जंगल में चारापत्ती के लिए गए रमेश सिंह राणा (34) पुत्र रूप सिंह राणा पर भालू ने हमला कर दिया। भालू ने उसके सिर पर पंजा मारा जिससे उसके सिर पर जख्म हो गया। युवक ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया तो भालू भाग गया। इसके बाद घायल बमुश्किल गांव पहुंचा और घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, रवींद्र मैठाणी, राम प्रसाद मैठाणी, सुबोध मैठाणी आदि ने बताया कि एक माह से क्षेत्र में भालू की दहशत बनी हुई है। उन्होंने जल्द भालू से निजात दिलाने की मांग की।