फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी क्यूंजा के छात्र-छात्राओं बुग्यालों के बारे में जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। राजकीय इंटर कालेज क्यूंजा के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के तहत चोपता बुग्याला का भ्रमण करते हुए वहां के बारे में जानकारी ली। भूगोल के प्रवक्ता विजय बैरवाण के निर्देशन में स्कूली दल ने चोपता बुग्याल का भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को उच्च हिमालय में उगने वाली घास, जड़ी-बूटी व अन्य वनस्पतियों के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षक बैरवाण ने दल को बताया कि मध्य हिमालय में पाए जाने वाले बुग्याल पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्कूली बच्चों को मानव जीवन में पर्यावरण के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी देते हुए पौधरोपण व उनके संरक्षण के लिए जागरूक किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बुग्याल क्षेत्र में साफ-सफाई कर कूड़ा-कचरा एकत्रित किया। दल के साथ शिक्षक हरेंद्र बर्त्वाल भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें