रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रचारक समन्वयक धीरेंद्र प्रताप ने श्रीनगर से एनआईटी को ऋषिकेश शिफ्ट किए जाने का विरोध करते हुए उच्च शिक्षामंत्री व श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत से त्यागपत्र मांगा है। कहा, कि केंद्र व राज्य में सत्तासुख भोग रही भाजपा जनभावनाओं को हाशिए पर ले जाने का काम कर रही है। एक जारी बयान में पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा कर रही है। बेरोजगारी, महंगाई, पलायन लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सीएम व उनकी टीम नींद में है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। कहा कि निकाय चुनाव में गढ़वाल व कुमाऊं में पार्टी बड़े अंतर से जीत रही है।