फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी बालक-बालिका वर्ग में अगस्त्यमुनि रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। विद्यालयी शिक्षा कबड्डी अंडर-17 जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के बालक व बालिका वर्ग में अगस्त्यमुनि ने ऊखीमठ को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। दोनों वर्गों में अंकित और संजली को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। क्रीड़ा मैदान में दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन पहला फाइनल बालक वर्ग के बीच हुआ। अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ के खिलाडिय़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन आखिरी में जीत अगस्त्यमुनि की हुई। जबकि बालिका वर्ग का फाइनल शुरू से एकतरफा रहा। मुख्य निर्णायक नागेंद्र कंडारी, अंकित रौथाण, योगंबर कंडारी, शेर मोहम्मद, नवेंदु रावत, गयासुद्दीन, पंकज जोशी, कुलदीप नेगी व प्रभात पुंडीर थे। प्रतियोगिता के आयोजन में तीनों ब्लाकों के विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें