फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशामुक्ति के लिए जनजागरूकता जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला विधिक प्राधिकरण और तालुक विधिक सेवा समिति की ओर से संयुक्त रूप से राजकीय चिकित्सालय नगरासू-घोलतीर में ड्रग्स मेंस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज सीनियर डिवीजन संजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरण और तालुक समितियां पूरे देश में सबको न्याय के सिद्धांत पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद-21 का उल्लेख करते हुए नशामुक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि समाज में बढ़ रहे नशे के प्रकोप को कम करने के लिए जनजागरूकता जरूरी है। उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ गांव-गांव से लेकर जन-जन को जागरूक करने की बात कही। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. रीता भंडारी ने नशे से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। इस मौके पर तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला, अधिवक्ता प्रवेश भंडारी, ग्राम प्रधान राकेश सिंह राजस्व उप निरीक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका, भूपेश जोशी, दीपक सहित ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें