फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में नन्हें-मुन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। केदारवेली चिल्ड्रन एकेडमी सुमाड़ी भरदार के वार्षिकोत्सव में नन्हें मुन्हें बच्चों की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ विधायक भरत सिंह चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा जीवन में एक अमूल्य धन है। जिसे अर्जित करने के लिए त्याग जरूरी है। कहा कि बच्चों में प्रतिभा निखारने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। । इसके बाद शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के छोटे बच्चों की ओर से ‘मुझे माफ करना हो साईं राम’ की बेहतर प्रस्तुति ने सबको अपनी ओर आकर्षित किया। बच्चों की ओर से कारगिल युद्ध, गढ़वाली, कुमाऊंनी लोकगीत व नृत्य के अलावा पंजाबी कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। प्रधानाचार्य रजनीश भट्ट ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों को अभिभावकों के सम्मुख रखा। विशिष्ठ अतिथि बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, प्रबंध संस्थापक एलके सिलोड़ी, पीटीए अध्यक्ष कपूर सिंह रावत, एमएन भट्ट, गंभीर सिंह बिष्ट, रूबी गैरोला समेत अभिभावक व स्थानीय लोग मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें