फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में बुर्जुग के 50 हजार खोए

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के कमेड़ा गांव निवासी 87 वर्षीय बुजुर्ग के 50 हजार रुपये खो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कहना है कि बीते शुक्रवार को वह घर से रुद्रप्रयाग गए। वहां, एसबीआई-एडीबी में अपने खाते से 50 हजार रुपये निकाले और नैनीताल बैंक पहुंचे। जहां पोती के खाते में 500 रुपये जमा किए। वृद्ध द्वारा यहां पर बैंक से निकाली गई धनराशि की गिनती भी की गई। इसके बाद वह पैदल ही बेलणी पहुंचे और वहां एक दुकान में घर के लिए सामान खरीदने लगे। इस दौरान वृद्ध ने रुपये के लिए बैग खोला तो पाया कि उसमें 50 हजार रुपये गायब हैं। इधर, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी एचएस पंखोली ने बताया कि जो बातें तहरीर में कही गई है, उसके आधार पर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें