फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने सुनी देवलीभणिग्राम के ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने सांसद आदर्श ग्राम देवलीभणिग्राम का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने गांव में हो रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। पंचायत भवन में आयोजित जनता दरबार में डीएम ने कहा कि गांव में नियमित साफ-सफाई पर जोर दिया गया। उन्होंने ग्रामीणों को मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए बीडीओ को शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि मनरेगा में गांव में तीन किमी सड़क का निर्माण किया जाना था, लेकिन अंद्रवाणी गांव के विवाद के चलते कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। डीएम ने दोनों पक्षों से वार्ता कर समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया। डीएम ने मंदाकिनी महिला बुनकर समिति में कार्य कर रही महिलाओं से भी बातचीत की। इसके उपरांत वे जीआईसी लंबगौंडी पहुंचे। जहां शिक्षण गतिविधियों की जानकारी लेते हुए इंटरमीडिएट के बच्चों से सवाल-जवाब किए। इस मौके पर ग्राम प्रधान हरि प्रसाद बगवाडी, गीता जुगराण, क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश चंद्र तिवारी, केशव प्रसाद तिवारी सुबोध बगवाडी, हरिकृष्ण बगवाडी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें