फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: अप्रेंटिसशिप मेले में 68 अभ्यर्थियों का चयन

Mon, 12 Jan 2026 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन हुआ। मेले का शुभारंभ आईटीआई श्रीनगर के प्रधानाचार्य संजीव कुमार एवं उद्योगों के प्रतिनिधियों ने किया। मेले में 14 कंपनियों ने साक्षात्कार ड्राइव में प्रतिभाग किया जिनमें 103 से अधिक अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में प्रतिभाग किया और 68 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस दौरान उद्योग प्रतिनिधि विपिन कोहली एवं जसवीर सिंह युवा शक्ति फाउंडेशन हरिद्वार, हिमांशु भट्ट, एचआर मैनेजर महिंद्रा एंड महिंद्रा इंडिया लिमिटेड, अमित एचआर मैनेजर अशोक लिलेन्ड, पंतनगर उधमसिंह नगर एवं मोहन प्रसाद पुरोहित ने अधिष्ठानों की जानकारी दी। संवाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें