फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पंजाब में दम दिखाएंगी कुमाऊं की पांच बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरियाणा में हुई ड्रॉप रोबाल में दमखम दिखा चुकीं कुमाऊं की पांच बेटियां अब पंजाब में अपना लोहा मनवाने को तैयार है। कोच नितिश कुमार ने बताया कि पिथौरागढ़ से पहुंची एलएसएम पीजी कॉलेज की छात्रा उर्मिला बिष्ट, जीपीजीएल रानीखेत की हेमा बिष्ट व भावना डोगरा, रुद्रपुर के सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा नीमा गोस्वामी और प्रतीक्षा रॉय ने वर्ष 2017 में एमडीयू रोहतक हरियाणा में हुई राष्ट्रीय ड्राप रोबाल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। अब यह प्रतियोगिता ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एलपीयू फगवाड़ा (जालंधर) में आठ से 12 मार्च तक आयोजित होगी। ड्रॉप रोबाल में कुमाऊं से इन पांच गोल्ड मेडलिस्ट के अलावा दस अन्य छात्राएं और बालक वर्ग में 15 छात्रों की टीम सात मार्च को फगवाड़ा रवाना होगी। फिलहाल पांचों छात्राएं स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही रिहर्सल में पसीना बहा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें