रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मार्च माह में जनपद के दूरस्थ गांवों में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज (सीडि) आरती सरोहा ने बताया कि माह मार्च माह में प्लान ऑफ एक्शन के तहत सुदूरवर्ती गांवों में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 5 मार्च को तहसील जखोली के ग्राम सभा पूलन, 14 मार्च को कंडारा, चन्द्रापुरी, 27 मार्च को खेडाखाल, 29 मार्च को क्रीड़ा मैदान अगस्त्यमुनि में वृहद विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में उपस्थित जनता को विभिन्न कानूनी जानकारियों के साथ-साथ विधिक अधिकारों के बारे में जानकारियां दी जाएगी। बताया कि आगामी 9 मार्च को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पक्षकारों के मध्य सुहल/समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से शिविर में पहुंचकर लाभ लेने की अपील की है।