जिले में तैनात दो सीओ के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करते हुए एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने सीओ सितारगंज हिमांशु शाह को सीओ सिटी रुद्रपुर का चार्ज दिया है। वहीं, सीओ सिटी रुद्रपुर सुरजीत सिंह को सितारगंज सीओ सिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जुलाई में शासन से सीओ पद पर पदोन्नति आदेश के बाद अगस्त में सुरजीत सिंह को सीओ सिटी, सीओ यातायात, सीओ लाइन का चार्ज दिया गया था। इससे पूर्व रुद्रपुर में ही सुरजीत सिंह निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई के पद पर भी तैनात रहे हैं।