अगस्त्यमुनि। गढ़वाल आयुक्त के निर्देश पर नगर पंचायत की टीम ने बाजार में पॉलीथिन उन्मूलन अभियान चलाया। यहां चेकिंग करते हुए 11 दुकानों से 2 किलो पालीथिन पकड़ी। इस दौरान व्यापारियों से अर्थदंड के रूप में 2500 रुपये वसूले गए। अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मुख्य बाजार से विजयनगर तक दुकानों की चेकिंग की गई। पॉलीथिन को लेकर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। बताया कि मांस विक्रेताओं को साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं।