फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीयों को गौरव का एहसास कराता है विजय दिवस: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। 10-जम्मू कश्मीर लाइट इनफेंट्री परिसर में हुए समारोह में डीएम मंगेश घिल्डियाल व सीओ अजय राठौर ने वार मेमोरियल में शहीद सैनिकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डीएम ने कहा कि यह दिन सेना के वीरता व पराक्रम की कहानी बयां करता है। कहा कि पूरी तत्परता के साथ अपना काम कर हम सच्ची देश सेवा कर सकते हैं। उन्होंने शहीद दरबान सिंह की पत्नी कांता देवी, कुंदन सिंह की पत्नी कमला देवी व गजपाल सिंह के आश्रित सोवन सिंह को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजित देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल प्रथम, जीआईसी द्वितीय व द क्रिएटिव एकेडमी तृतीय रहा। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष राकेश नौटियाल, प्रभारी अधिकारी देवानंद, डीईओ एलएस दानू, सहायक अधिकारी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास सूबेदार रवींद्र सिंह रावत (सेनि) आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें