रुद्रप्रयाग। राज्य कर विभाग की ओर से व्यापारियों, टैक्स बार एसोसिएशन व ट्रांस्पोर्टरों को ई-वे बिल (जीएसटी) के बारे में जानकारी दी गई।
नगर पालिका सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर एमएस यादव व सहायक आयुक्त राज्य कर अवधेश पांडे ने बताया कि एक जुलाई से देशभर में वस्तु एवं सेवा कर लागू कर दिया गया है। इसी कड़ी में 15 दिसंबर से व्यापारियों एवं स्टॉक होल्डर्स के लिए ई-वे बिल लागू किया जा रहा है। कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को जीएसटी से होने वाली दिक्कतों को दूर करना है। अधिकारियों द्वारा व्यापारियों की समस्याओं का मौके पर निराकरण भी किया गया। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष देशराज, अंकुर खन्ना, प्रदीप बगवाडी, टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्य खुशहाल सिंह रावत, सहायक आयुक्त मनमोहन असवाल, अनिल कुमार, आशुतोष पुरोहित समेत अन्य लोग मौजूद थे। ब्यूरो