जिले में 105450 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा है। कोरोना की पहली डोज के लक्ष्य को पूरा करने में रुद्रप्रयाग जिले ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विंदेश कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी तक 105450 लोगों को दूसरी डोज लगा दी गई है, जो कुल लक्ष्य का 61 फीसदी है। मई से जुलाई के बीच 35 हजार का बैकलॉग (वैक्सीनेशन से छूटे हुए) बना है। इन लोगों के टीकाकरण के लिए प्रत्येक सोमवार को महा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।