फोटो
ऊखीमठ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जुलाई माह का दूसरा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर रविवार से शुरू हो गया। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के माध्यम से आयोजित इस तीन दिवसीय शिविर के पहले दिन 54 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा वितरित की। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में आयोजित विशेषज्ञ शिविर में बाल रोग के 11, अस्थि रोग के नौ, सर्जरी के छह व मेडिसिन के 28 रोगियों की जांच की गई। शिविर में 36 के एक्सरे व 35 के लेब टेस्ट किए गए। साथ ही सात के आयुष्मान कार्ड व 17 की आभा आईडी बनाई गईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश ने क्षेत्रवासियों से 21 जुलाई तक चलने वाले इस शिविर में पहुंच कर लाभ उठान की अपील कीं। शिविर में चिकित्सा राजकीय मेडिकल कॉलेज के डाॅ. अशोक कुमार शर्मा डाॅ. कमल कांत, डाॅ. गीतांशु कपूर, डाॅ. सुखजीत अरोडा आदि शामिल रहे। संवाद