फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: रेलवे निर्माण साइट पर 52 लोगों की टीबी-एचआईवी जांच

Tue, 01 Sep 2026 05:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम ने सुमेरपुर रेलवे निर्माण साइट पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर 52 श्रमिकों, कर्मचारियों और अधिकारियों की टीबी व एचआईवी जांच की। सभी की एचआईवी स्क्रीनिंग और टीबी के लिए छाती का एक्स-रे कराया गया। शिविर में एचआईवी रैपिड टेस्ट के साथ काउंसलिंग भी की गई। जांच में सभी 52 लोग स्वस्थ मिले। जिला क्षय अधिकारी डॉ. कुणाल चौधरी ने श्रमिकों को टीबी और एचआईवी से बचाव, लक्षण और समय पर जांच व उपचार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगातार खांसी, बुखार, कमजोरी, वजन कम होना और भूख कम लगना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वहीं एचआईवी के संबंध में उन्होंने सुरक्षित व्यवहार अपनाने, सुई और अन्य नुकीले उपकरणों के सुरक्षित इस्तेमाल करने को कहा। शिविर में आईसीटीसी लैब टेक्नीशियन अरुण चमोला, डीपीएस सुनील राणा, काउंसलर प्रियंका चौधरी, नर्सिंग अधिकारी आरती जोशी और एक्स-रे टेक्नीशियन रजत थपलियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें