फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय बधाणीताल पर्यटन व बैशाखी मेला आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। भगवान विष्णु नारायण के पवित्र सरोवर बधाणीताल में दो दिवसीय पर्यटन एवं बैसाखी मेला आज से शुरू होगा। मेले का शुभारंभ विधायक भरत सिंह चौधरी व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा करेंगी। समिति द्वारा आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेला संयोजक व जिला पंचायत सदस्य महावीर सिंह पंवार ने बताया कि दो प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी बधाणीताल में दो दिवसीय मेला आयोजित किया गया है। बताया कि मेले में नंदा का डोली नृत्य मुख्य आकर्षण रहेगा। इसके अलावा शैलजा सांस्कृतिक कला मंच पौड़ी, त्रियुगीनारायण सांस्कृतिक कलामंच और बधाणीताल कलामंच के कलामंच के कलाकारों द्वारा उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही स्कूली बच्चों के कार्यक्रम भी होंगे। उन्होंने अधिकाधिक लोगों से मेला में प्रतिभाग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें