फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। राजकीय इंटर कालेज क्यूंजा का सात दिवसीय एनएसएस शिविर का कर्णसिली में शुभारंभ हुआ। इस मौके पर स्वयंसेवियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कर्णसिली में शुरू हुए शिविर का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह नेगी ने किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवियो ने नाटक के जरिए समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया। शिक्षक विजय बैरवाण ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजन हमें सेवा भाव व नैतिक जिम्मेदारी का बोध करवाता है। कहा कि सेवित क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर स्वच्छता, बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओ अभियान की सार्थकता तभी संभव है जब शिविरों में छात्र-छात्राएं मिलकर कार्य करेंगी। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी हरेंद्र बर्त्वाल, एलएस नेगी, रघुवी सिंह समेत अन्य ग्रामीण व स्वयं सेवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें