रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि/जखोली। छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया के तहत पीजी कालेज अगस्त्यमुनि में 21, रुद्रप्रयाग में 7 व महाविद्यालय जखोली में 8 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए अपना नामांकन किया। मंगलवार को पीजी कालेज अगस्त्यमुनि में छात्रसंघ प्रभारी डा. एमएस पंवार व चुनाव पर्यवेक्षक एसडीएम विनोद कुमार की मौजूदगी में अध्यक्ष के लिए 4, उपाध्यक्ष के लिए 3, सचिव के लिए 3, सह सचिव के लिए 3, कोषाध्यक्ष के लिए 3, विवि प्रतिनिधि के लिए 4 और छात्रा प्रतिनिधि के लिए 2 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इधर डिग्री कालेज रुद्रप्रयाग में अध्यक्ष पद के लिए 2 के अलावा उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और यूआर के लिए 1-1 आवेदन भरे गए। दूसरी ओर, महाविद्यालय जखोली में चुनाव अधिकारी डा. नंद लाल व पर्यवेक्षक तहसीलदार शालिनी मौय की मौजूदगी में अध्यक्ष व यूआर पद के लिए 2-2 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अन्य पदों के लिए 1-1 प्रत्याशी ने पर्चा भरा। नामांकन के बाद अध्यक्ष व अन्य पदों पर दावेदारी करने वाले छात्रों ने समर्थकों के साथ बाजार में जुलूस भी निकाला। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।