फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64-भैरवानाथ मंदिर में की गई साफ-सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। स्पर्श गंगा अभियान के तहत स्वयं सेवियों ने गंगा सप्तमी के पर्व पर निरवाली गांव स्थित 64-भैरवनाथ मंदिर में साफ-सफाई की। इस दौरान अलकनंदा नदी के किनारे भी सफाई की गई। अभियान के संयोजक प्रवीण सिंधवाल के नेतृत्व में स्वयं सेवकों ने मंदिर के मुख्य मार्ग समेत आसपास के स्थानों से कचरा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने कहा कि गंगा स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति गंगा स्पर्श अभियान लोगों को जागरूक कर रहा है। प्रधानमंत्री की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में लोग भी भागीदारी कर रहे हैं। इस मौके पर प्रीतम सिंधवाल, विकास डिमरी, सूरज बिष्ट, मनोज पुरोहित समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें