रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में बुधवार को दोपहर बाद बादल छाने से शीतलहर का प्रकोप बना रहा। धाम में अब भी ढाई फीट बर्फ मौजूद है। इधर, जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में धूप खिली रही। निम के प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि धाम में तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ में भी दो से ढाई फीट बर्फ मौजूद है, जबकि जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित अन्य क्षेत्रों में पूरे दिन धूप खिली रही।