जखोली। ब्लाक के थाती बड़मा के जंगल में घास चुग रहे घोड़े को गुलदार ने मार डाला। कालीचरण रावत ने बताया कि पशुपालक कीर्तन लाल का घोड़ा गांव से कुछ दूर जंगल में घास चुगने गया था कि गुलदार ने उसे मार डाला। पीड़ित घोड़े के सहारे ही परिवार का भरण-पोषण करता था। पीड़ित ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की।